Friday, April 26, 2024
Advertisement

सोने के मामले में भारतीयों ने बनाया ये रिकार्ड

भारतीय सोने के मामले में बहुत पीछे हैं? दुनिया में सबसे कम सोने वालों की लिस्ट में भारतीयों का नाम दूसरे नंबर पर आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय 6 घंटे 55 मिनट की ऐवरेज नींद लेते हैं।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: March 21, 2017 13:17 IST
Indians among world's poorest sleepers says Fitbit study- India TV Hindi
Indians among world's poorest sleepers says Fitbit study

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि एक स्वस्थ्य शरीर के लिए खानपान के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी जरुरी होता है।  दिनभर की भागदौड़ भरी लाइफ से थोड़ा सा आराम जरुरी होता है। जिससे कि आपका शरीर फिर ठीक ढंग से काम कर सके।

ये भी पढ़े

आज के समय में कई लोगों अपने काम में इतना बिजी हो जाते है कि ठीक ढंग से नींद नहीं लेते है। जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए हम एक्सरसाइज, योग, कई तरह की एक्टिविटी करते है। उसी तरह मानसिक तनाव और थकान को कम करने के लिए नींद बहुत ही जरुरी होता है। जिससे कि आप एक फ्रेश मूड, एनर्जी के साथ दिन की शुरुआत करें। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इस चीज में भारतीय दुनिया में कम सोने वाली लिस्य में शामिल हो गया है।

भारतीय सोने के मामले में बहुत पीछे हैं? दुनिया में सबसे कम सोने वालों की लिस्ट में भारतीयों का नाम दूसरे नंबर पर आता है।  एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय 6 घंटे 55 मिनट की ऐवरेज नींद लेते हैं।

दुनिया भर के 18 देशों पर किए गए सर्वे में केवल जापान ऐसा देश था, जहां के लोग भारतीयों से भी कम सोते हैं। जापान के लोग ऐवरेज 6.35 मिनट की नींद लेते हैं। जबकि न्यूजीलैंड के लोग एक रात में 7.25 घंटे, यूके के लोग 7.16 घंटे और ऑस्ट्रेलिया के लोग ऐवरेज 7.15 घंटे की नींद लेते हैं।

सर्वे कि यह रिपोर्ट जनवरी 2016 से लेकर दिसंबर 2016 तक के समय की है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि भारतीय, अमेरिका और यूरोप के लोगों से कम सोते हैं. बता दें कि अच्छी नींद लेने से इम्यून सिस्टम ठीक बना रहता है और सेहत अच्छी बनी रहती है। वहीं पूरी नींद नहीं लेने से तबीयत बिगड़ भी सकती है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement