Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

बीमारी नहीं है सफेद दाग, इन घरेलू उपायों से पा सकते है इस समस्या से निजात

अगर आपके शरीर में भी कही सफेद दाग पड़े है, तो आप इन आसान घरेलू उपायों से इस समस्या से निजात पा सकते है। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 23, 2017 11:57 IST
white spot- India TV Hindi
white spot

हेल्थ डेस्क:  शरीर के किसी भी अंग में त्वचा पर सफेद धब्बे होना, जिन्हें आम बोलचाल में सफेद दाग कहा जाता है जटि‍ल समस्या माना जाता है जो आसानी से ठीक नहीं होती। डॉक्टर्स इसके लिए अलग-अलग कारणों को जिम्मेदार बताते।  जिनमें मेलेनिन बनाने वाली कोशि‍काओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव, अनुवांशि‍कता, पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अत्यधि‍क तनाव, विटामिन बी 12 की कमी, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना आदि।

ये भी पढ़े

अगर आपके शरीर में भी कही सफेद दाग पड़े है, तो आप इन आसान घरेलू उपायों से इस समस्या से निजात पा सकते है। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

कई बार लोग मल-मूत्र को रोकने की आदत होती है जो कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। इससे शरीर के अंदर अपशिष्ट पदार्थ जमा हो जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के विषैले तत्‍व को बाहर निकालें और शरीर को शुद्ध रखें।

नीम का रस और फल है उपयोगी

नीम की पत्तियां और फल बहुत गुणकारी होते हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। नीम के पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर दाग़ वाली जगहों पर एक महीने लगाने से दाग़ ख़त्म हो जाते हैं। साथ ही नीम के फल खाने और नीम के पत्तों का जूस पीने से भी फ़ायदा होता है। इससे ख़ून साफ हो जाता है और सफेद दाग़ के साथ त्वचा के दूसरे रोग भी ख़त्म हो जाते हैं।

अखरोट खाएं
अखरोट सफेद दाग में काफी फायदेमंद है। अखरोट रोज़ खायें। यह सफेद पड़ चुकी त्वचा को काली करने में मदद करता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement