Friday, April 19, 2024
Advertisement

जानिये क्यों नहीं मिला वियाग्रा को महिलाओं का रिस्पोंस

पुरुषों के लिये जब में वियाग्रा आई थी तो बाज़ार में हंगामा मच गया था और ये रातों रात पुरुषों में लोकप्रिय हो गई थी लेकिन महिलाओं के लिये बनी ऐडी वियाग्रा को लेकर महिलाओं

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: November 18, 2015 18:29 IST
जानिये क्यों नहीं...- India TV Hindi
जानिये क्यों नहीं मिला वियाग्रा को महिलाओं का रिस्पोंस

पुरुषों के लिये जब में वियाग्रा आई थी तो बाज़ार में हंगामा मच गया था और ये रातों रात पुरुषों में लोकप्रिय हो गई थी लेकिन महिलाओं के लिये बनी ऐडी वियाग्रा को लेकर महिलाओं का रिस्पोंस एकदम ठंडा है।

पुरुषों के लिये वियाग्रा 1998 में पहली बार बाज़ार में आई थी और देखते ही देखते छह लाख लोगों ने इसे ख़रीदा था लेकिन महिलाओं के मामले में तीन हफ़्ते में ये आंकड़ा सिर्फ 227 तक ही पहुंच पाया है।

क्यों है ठंडा रिस्पॉंस

डेली मेल के अनुसार इस दवा को लेकर महिला और उनके डॉक्टर दोनों ही आश्वस्त नहीं हैं। पुरुषों की वियाग्रा की तुलना में ये वियाग्रा काफी अलग तरह से काम करती है। ये वियाग्रा जननांग में रक्त संचार नहीं बढ़ाती बल्कि मस्तिष्क में सेराटोनिन का के स्तर पर असर डालकर लिबिडो को बढ़ाती है।

इसेक अलावा इसे रोज़ खाना पड़ता है जिसका मतलब हुआ अधिक ख़र्चा। एक वियाग्रा की क़ीमत लगभग 1700 रुपये है।

ऐडी वियाग्रा उन महिलाओं के लिये है जिनकी  काम-इच्छा कम हो गई है।

 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement