Sunday, April 28, 2024
Advertisement

भूलकर भी प्रेग्नेंसी के समय न खाएं ऐसा चावल, हो सकता है खतरनाक

जिन महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के समय पॉलिश वाले अनाजों का अत्यधिक सेवन किया था उनकी संतानों के बचपन में मोटापे की चपेट में आने का खतरा सामान्य से दोगुना ज्यादा था।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: June 09, 2017 13:43 IST
pregnant wpmen- India TV Hindi
Image Source : PTI pregnant wpmen

हेल्थ डेस्क: हर लड़की के लिए मां बनना एक सपना होता है। तभी वह पूर्ण रुप से एक नारी कहलाती है। इस दौरना मां और होने वाले बच्चे का खास ख्याल रखना होता है। जरा सी चूक मां और होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खानपान का भी  अधिक ध्यान रखना होता है। हाल में ही एक अध्ययन किया गया जिसमें ऐसे चावलों के बारें में पता किया गया। जो कि मां और होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकते है।

प्रेग्नेंसी के समय पॉलिश चावल जैसे परिष्कृत अनाज का अधिक अनुपात में सेवन करने वाली महिलाओं की संभावित संतान को बचपन में मोटापे का अधिक खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के समय पॉलिश वाले अनाजों का अत्यधिक सेवन किया था उनकी संतानों के बचपन में मोटापे की चपेट में आने का खतरा सामान्य से दोगुना ज्यादा था। यहां अत्यधिक सेवन से उनका मतलब प्रति दिन 156 ग्राम से अधिक से था। जबकि जिन गर्भवती महिलाओं के रोजाना के आहार में 37 ग्राम से कम परिष्कृत अनाज था, उनकी संतानों में ऐसा कोई खतरा नहीं पाया गया।  

यह अध्ययन अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान स्थित यूनिस कैनेडी श्राइवर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड ह्यूमन डेवेलपमेंट के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ता कुइलिन झांग ने कहा, मां द्वारा गर्भावस्था के दौरान खाए जाने वाले परिष्कृत अनाज और बच्चे के बचपन में मोटा होने का जोखिम उस समय भी बना रहता है, जब वजन को नियंत्रित करने संबंधी कारक अपनाए जाते हैं।  इन कारकों में शारीरिक गतिविधि का स्तर और फलों-सब्जियों का सेवन बढ़ाना शामिल है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लइड में पढ़ें कैसे पहचाने पॉलिश, चावल

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement