Thursday, March 28, 2024
Advertisement

तांबे के बर्तन में पानी भर कर कही न रखें इस जगह, नहीं मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

अगर आप चाहते है कि तांबे के बर्तन का पानी का आपको पूर्ण लाभ मिले। इसके लिए इसे सही तरीके से रखना होगा। इसे कभी भी भरकर जमीन पर न रखें। इसे किसी चीज में या फिर किसी लकड़ी की टेबल में करके रखें।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 09, 2016 13:29 IST
drinking copper vessel water- India TV Hindi
drinking copper vessel water

हेल्थ डेस्क: हम सभी ये बात अच्छी तरह से जानते है कि तांबे के बर्तन का पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों से निजात मिल जाता है। तांबे के बर्तन में पानी रखने की शुरुआत अभी से नहीं प्राचीन काल से चली आ रही है। लेकिन आप जानते है कि अगर इसमें पानी ठीक ढंग से न रखा गया तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़े- 

 माना जाता है कि अगर आपने इसमें पानी ठीक तरीके से भरकर नहीं रखा तो इससे आपको ज्यादा लाभ नही मिलेगा। तांबे के बर्तन का पानी पीने से आपको पेट संबधी कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। साथ ही आपकी स्किन से हर अशुद्धि को हटा देता है।

अगर आप चाहते है कि तांबे के बर्तन का पानी का आपको पूर्ण लाभ मिले। इसके लिए इसे सही तरीके से रखना होगा। इसे कभी भी भरकर जमीन पर न रखें। इसे किसी चीज में या फिर किसी लकड़ी की टेबल में करके रखें।

ताबें के बर्तन को जमीन में न रखने का सबसे बड़ा कारण है। कि इसे ऐसे रखने से पानी में तांबे के गुणों का पूर्ण अवशोषण न होकर गुरूत्वाकर्षण के कारण जमीन में होता है। जिससे हमें इसके गुणों का सही लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए हमेशा इसे रखने का तरीका सही होना चाहिए।

इसलिए अगर आप इसके पानी को पीकर पूरा लाभ उठना चाहते है, तो इसे इस तरीके से रखें। जिससे आप की गंभीर बीमारयों से बचे रहें।

ये भी पढ़े- ऐसे लोग कभी न करें हल्दी वाले दूध का सेवन

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement