Friday, April 19, 2024
Advertisement

व्रत में कुट्टू के आटा खाने के इन फायदों से आप जरुर होगे अनजान

कुट्टू का आटा अनाज नहीं, बल्कि फल से बनता है और अनाज का बेहतर विकल्प होने के साथ पौष्टिक तत्वों भरपूर भी होता है। कुट्टू के आटे के फायदों के बारे में जानिए...

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: March 29, 2017 11:24 IST
buckwheat flour- India TV Hindi
buckwheat flour

हेल्थ डेस्क: नवरात्रि का महापर्व शुरु हो गया है। जिसमें कई लोग अपनी श्रद्धानुसार पूजा और व्रत रखते है। व्रत में इस बात को भी भूल जाते है कि हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना जरुरी होता है।

ये भी पढ़े

कई लोग ऐसे होते है कि नौ दिन किसी भी चीज का सेवन नहीं करते है। जो कि उनकी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। इसलिए हमें व्रत के दौरन ऐसे फलाहार का सेवन करना चाहिए, जो कि हमें तुरंत एनर्जी दे सके। इन्हीं में से एक है कुट्टू का आटा।

कुट्टू का आटा अनाज नहीं, बल्कि फल से बनता है और अनाज का बेहतर विकल्प होने के साथ पौष्टिक तत्वों भरपूर भी होता है। कुट्टू के आटे के फायदों के बारे में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और जिन्हें गेहूं से एलर्जी हो, उनके लिए बेहतरीन विकल्प है।

कुट्टू के आटा में मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फासफोरस भरपूर मात्रा में होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट रूटीन भी होता है जो कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करता है। सेलियक रोग से पीड़ितों को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है।

चूंकि कुट्टू के आटे को चबाना आसान नहीं होता, इसलिए इसे छह घंटे पहले भिगो कर रखा जाता है, फिर इन्हें नर्म बनाने के लिए पकाया जाता है, ताकि आसानी से पच सके। चूंकि इसमे ग्लूटन नहीं होता इसलिए इसे बांधने के लिए आलू का प्रयोग किया जाता है।

यह ध्यान रखें कि इसकी पूरियां बनाने के लिए हाईड्रोजेनरेट तेल या वनस्पति का प्रयोग न करें, क्यूंकि यह इसके मेडिकल तत्वों को खत्म कर देता है। इसे बनी पूरियां ज्यादा कुरकुरी होती हैं। वैसे पूरी और पकोड़े तलने की बजाय इससे बनी रोटी खाएं। कुट्टू के आटे से इडली भी बन सकती है और समक के चावल से डोसा भी बनाया जा सकता है। जानिए इसको खाने से होने वाले फायदों के बारें में।

अगली स्लाइड में पढ़े कुट्टू के आटा खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement