Friday, March 29, 2024
Advertisement

रोजाना सुबह पुरुष खाएं भीगा हुआ चना, तो मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

मुट्ठीभर देशी चना पोषक तत्‍वों से भरा होता है। यह बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स बहुत ज्‍यादा होते हैं जो कि कई बीमारियों से बचाता है। जानिए खाने के फायदों के बारें में..

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 13, 2017 6:07 IST
gram- India TV Hindi
gram

हेल्थ डेस्क: रोज थोड़ा चने खाने से बच्चे और बड़े सभी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसमें मौजूद तत्व में कई समस्याओं से बचाता है। अगर आम रोज 50 ग्राम चना खाते है तो आपका शरीर कई बीमारियों से बच जाएगा। वह चना किसी भी तरह हो यानी की चाहे अंकुरित हो या फिर भूना हुआ। सभी को खाने से अधिक फायदे है।

भीगे चने में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो आपको स्वास्थ्य रखने में लाभदायक होते है। इससे कई समस्याओं से निजात मिल जाता है। इसके सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति के साथ दिमाग तेज होता है। जानिए इसे पुरुषों के खाने से क्या फायदे मिलेंगे।

करें एनर्जी बूस्ट

अगर आप रोज भीगा हुआ चना खाएं, तो आपके शरीर में एनर्जी का स्त्रोत बढ़ेगा। इसके साथ ही आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी। अगर आपको कमजोरी की समस्या है, तो इससे आपको लाभ मिलेगा।  साथ ही बीमारियों से आपको दूर रखेगा।

कब्ज की समस्या से दिलाएं छुटकारा
अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप आज से ही इसका सेवन करना शुरु कर दें, क्योंकि चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि आपके पेट को साफ रखता है। जिससे कि आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

सेक्सुअल लाइफ को रखे हेल्दी
अगर आपको प्रजनन क्षमता तेज करनी है, तो आप रोजना एक मुट्ठी चने के साथ शहद लें। इससे आपकी सेक्सुएल लाइफ अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement