Friday, April 26, 2024
Advertisement

61 प्रतिशत शहरी महिलाओं को दिल की बीमारियों का खतरा

कोलकाता: जीवनशैली और खानपान की आदतों में बदलाव की वजह से शहरी भारत में 60 फीसदी से अधिक महिलाओं को दिल की बीमारियों का खतरा होता है। यह खुलासा आज एक अध्ययन में किया गया

Bhasha Bhasha
Updated on: September 29, 2015 16:57 IST
दिल की बीमारियों से...- India TV Hindi
दिल की बीमारियों से होती है शहरी महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत

कोलकाता: जीवनशैली और खानपान की आदतों में बदलाव की वजह से शहरी भारत में 60 फीसदी से अधिक महिलाओं को दिल की बीमारियों का खतरा होता है। यह खुलासा आज एक अध्ययन में किया गया है। भारत के दस बड़े शहरों में कराये गये अध्ययन में 30 से 45 साल की आयुवर्ग की करीब 1300 शहरी भारतीय महिलाओं में दिल की बीमारियों के जोखिम की वजहों का विश्लेषण किया गया।

विश्व हृदय दिवस से एक दिन पहले जारी अध्ययन के निष्कर्ष कहते हैं कि ऐसी 61 फीसदी महिलाओं को हृदय संबंधी रोगों का जोखिम होता है।
सफोला लाइफ सर्वेक्षण के अनुसार जो महिलाएं इस जोखिम के दायरे में देखी गयीं उनमें से 74 प्रतिशत महिलाओं के पेट और कमर का आकार सामान्य से अधिक है।
मेडिका सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में हृदयरोग विशेषग्य कुणाल सरकार ने कहा कि महिलाओं में खानपान की आदतों और अस्वास्थ्यकर चीजें खाने-पीने की वजह से खतरे धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। इन आदतों में खाने की चीजें अधिक मात्रा में खाना, देर रात भोजन करना आदि शामिल हैं।

इसी अध्ययन के अनुसार मुंबई में इस तरह के जोखिम में मानी जाने वाली 89 प्रतिशत महिलाएं अधिक वजन या मोटापे की श्रेणी में आती हैं।

ये भी पढें-

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement