Friday, March 29, 2024
Advertisement

कब्ज की समस्या है परेशान, तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन

अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, तो आप इन सुपर फूड्स का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा। जानिए इन चीजों के बारें में।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: March 21, 2017 15:18 IST
Constipation- India TV Hindi
Constipation

हेल्थ डेस्क: आज के समय में अधिकांश लोग कांस्ट‍िपेशन की समस्या से ग्रसित रहते है। इसका मुख्य कारण होता है। अनियमित खानपान, गलत समय में भोजन करना। हम अपनी लाइफ में इतने व्यस्त हो गए है कि हम यह भूल जाते है कि जिस चीज का हम सेवन कर रहे है वो हमारे लिए कितना फायदेमंद और कितना हानिकारक है।

ये भी पढ़े

हम जंक फूड, फास्ट फूड में कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गए है। जिसके कारण इसका पूरा असर हमारे शरीर में पडता है। कई बार गर्म दवाईयों का उपयोग, शराब, चरस, आदि का सेवन करने से यह समस्या हो सकती है। इन्ही समस्याओं में एक समस्या है कांस्ट‍िपेशन की। इस समस्या के कारण आपका कुछ भी करने का मन नहीं करता है। आप ये बात नहीं जानते होगे कि कब्ज की समस्या से आपको कई और बीमारियां बी हो सकती है। इसलिए इस बीमारियों को हेन से पहले आप सचेत हो जाएं।

अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, तो आप इन सुपर फूड्स का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा। जानिए इन चीजों के बारें में।

सेब

सेब फाइबर, खनिज, और विटामिन का खजाना होता है। सेब कब्ज की समस्या में बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए सेब का सेवन खाली पेट करें। हो सकें तो छिलका सहित इसका सेवन करें। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपको कब्ज की समस्या से निजात दिलाएगा। सेब के अलावा आप अंगूर या पपीता भी खा सकते है।

संतरा
तरा विटामिन सी, खनिज, और फाइबर का स्रोत है।  इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाने के कारण ये आपको कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके साथ ही इसमें कैलरी का स्तर बहुत ही कम होता है। जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। इसका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्य़ा से निजात मिल जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement