Thursday, April 25, 2024
Advertisement

आंखो के नीचे पड़ गए हैं छोटे सफेद दाने, तो अपनाएं ये उपाय

अगर आपके चेहरे में भी अधिक मात्रा में है, तो हम आपको ऐसे उपाय के बारें में बता रहे है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 22, 2016 23:32 IST
milia- India TV Hindi
milia

नई दिल्ली: आज का समय फैशन का समय है। जिसके कारण कोई भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता हैं। लेकिन बढ़ती भाग-दौड़ के कारण हम खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते है। जिसके कारण हमें स्किन संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। जैसे कि पिंपल, रैशेस, दाने आदि इन्ही के साथ एक और समस्या है। जो कि आप बनती जा रही हैं। वो हैं आंखों के नीचे पडने वाले हुए छोटे-छोटे सफेद दाने। इसका मुख्य कारण डेड स्किन दाने का रुप ले लेते हैं। इन छोटे-छोटे दानों को मिलिया कहते हैं।

ये भी पढ़े-

मिलिया एक प्रकार की स्किन संबंधी समस्या हैं। आज के समय में ये बच्चो और युवाओं में अधिक पाए जा रहे हैं। इस समस्या से निजात आप आसानी से पा सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सावधानी रखिए। अगर आपके चेहरे में भी अधिक मात्रा में है, तो हम आपको ऐसे उपाय के बारें में बता रहे है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

मिलिया यानी सफेद फुंसी एक प्रकार की त्‍वचा की समस्‍या है जो चेहरे को प्रभावित करती है। यह फुंसी बहुत ही छोटी होती है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। जब त्‍वचा की मृत कोशिकायें त्‍वचा के ऊपर आती हैं तब यही मिलिया का रूप ले लेती हैं। मिलिया की समस्‍या सबसे अधिक बच्‍चों में देखी जाती है उसके बाद यह समस्‍या किशोरो में दिखती है। यह समस्‍या बिना उपचार के भी समाप्‍त हो जाती है। लेकिन अगर थोड़ी सावधानी बरती जाये तो इसे होने से बचाया जा सकता है।

फेस को रखे हमेशा साफ

अगर आपके चेहरे में गंदगी होगी। तो आपको इसकी समस्या हो सकती है। इसलिए मिलिया जल्दी हो जाते हैं। ज्यादातर ये ड्राई स्कीन में जल्दी होते हैं, क्‍योंकि सूखी त्‍वचा की कोशिकाएं आसानी से चेहरे के ऊपरी परत तक आ जाती हैं। इसलिए दिन में कम से कम दो बार मुंह जरुर धोएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement