Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

सिर्फ 1 दिन में यूं पाएं पिपंल से हमेशा के लिए निजात

अगर आपको भी इस समस्या से होकर गुजरना पड़ रहा है तो आप ये घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 11, 2017 20:30 IST
Pimple- India TV Hindi
Pimple

नई दिल्ली: आज के समय में इतना प्रदूषण है जिसके कारण हमारे चेहरे में कई तरह की समस्या हो जाती है। इन्ही में एक समस्या है कि चेहरे में पिपंल्स का होना। युवा अवस्था में मुहासें होना आम बात होती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें किसी पार्टी में जाना होता है, लेकिन यह पिंपल्स हमारा मूड ऑफ कर देते है। जिसके कारण हम किसी पार्टी में नहीं जाते है।

चेहरे पर मुहांसे केवल महिलाओं या किशोरियों को ही नहीं, बल्कि अपनी सुंदर छवि को बनाए रखने वाले पुरुषों को भी चिंतित करते हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और चेहरे से हटाने के लिए मुहांसों को न छुएं। अगर आपको भी इस समस्या से होकर गुजरना पड़ रहा है तो आप ये घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

गेंहू का आटा और नींबू

आधा चम्मच गेंहू का आटा और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। रातभर लगा रहने के बाद दूसरे दिन साफ पानी से धो लें।

दालचीनी और शहद

आप दालचीनी पाउडर और शहद का इस्तेमाल कर पिपंल से निजात पा सकते है।

  • एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर
  • आधा चम्मच शहद

इस दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और प्रभावित जगह पर ठीक से लगा लें। रातभर लगा रहने के बाद दूसरे दिन सुबह साफ पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस उपाय का यूज न करें।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement