Saturday, April 20, 2024
Advertisement

यूपी के सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

IANS IANS
Published on: April 12, 2017 23:43 IST
Yogi- India TV Hindi
Image Source : PTI Yogi

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, "बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का भी परिचायक है।

सीएम योगी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ''इस दिन दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement