Friday, April 19, 2024
Advertisement

UP: सपा के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर बघउत ग्राम में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और पूर्व सचिव सचिव सुमेर सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Bhasha Bhasha
Updated on: May 22, 2017 16:56 IST
gun firing- India TV Hindi
gun firing

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर बघउत ग्राम में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और पूर्व सचिव सचिव सुमेर सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार कल रात घटना के समय सपा नेता सुमेर सिंह अपने मित्र चुन्नू मिश्र के साथ एक शादी समारोह में शरीक होने बाइक से गोपालपुर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक की पिछली सीट पर पीछे बैठे सुमेर कुछ समझा पाते, इसके पहले ही बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही सुमेर की मौत हो गयी। गोलीबारी में भुटेली यादव नामक एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे अमित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गांव की चुनावी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। सुमेर ग्राम प्रधान रह चुके थे। वर्तमान समय में सुमेर की पत्नी सुनीता सिंह ग्राम प्रधान हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने सपा नेता की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे योगी आदित्यनाथ सरकार की विफलता करार दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement