Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज की बसों में की तोड़फोड़, 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार

औरैया में सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां सिविल लाइंस में रोडवेज की तीन बसों और दो निजी कारों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्ता

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 17, 2017 22:21 IST
samajwadi party workers- India TV Hindi
samajwadi party workers

इलाहाबाद: औरैया में सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां सिविल लाइंस में रोडवेज की तीन बसों और दो निजी कारों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइंस थानाध्यक्ष सुनील दूबे ने बताया कि 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इन 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाजवादी पार्टी के ये कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि औरैया में बुधवार को भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी जिसके बाद अखिलेश यादव आज सुबह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement