Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

औरैया जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए

कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच औरैया के लिए रवाना हुआ अखिलेश का काफिला एक्सप्रेस वे की ओर मुड़ गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिसबल एक्सप्रेस-वे की ओर दौड़ी और हसनगंज टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 17, 2017 13:56 IST
Akhilesh-Detained- India TV Hindi
Image Source : PTI Akhilesh-Detained

लखनऊ/उन्नाव: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को औरेया जाते समय रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। वह औरैया में बुधवार को हुई झड़प में घायल पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उन्नाव में ही हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई एमएलसी और सैकड़ों कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस राजमार्ग पर हिरासत में लिया गया। ये भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा खुलासा: एक हिंदू लड़की, मुसलमान लड़का और बड़ी साजिश

कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच औरैया के लिए रवाना हुआ अखिलेश का काफिला एक्सप्रेस वे की ओर मुड़ गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिसबल एक्सप्रेस-वे की ओर दौड़ी और हसनगंज टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने टोल प्लाजा के पास ही अखिलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोक लिया। पुलिस की चेतावनी के बाद भी सपाइयों पर असर नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को खदेड़ने के साथ ही अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया।

अखिलेश यादव के साथ करीब 35 गाड़ियों में सवार सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर पुलिस धौरा कृषि विज्ञान केंद्र पर ले गई। यहीं पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। इधर, कानपुर के बिल्हौर से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधायक अमिताभ बाजपेयी, संजय लाठर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इन्हें कानपुर पुलिस लाइन लाया गया।

क्या है मामला

औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान कल पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थको के बीच तीखी झड़प हो गई। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए  भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था।

दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement