Thursday, April 25, 2024
Advertisement

चीनी अधिकारी ने किया तिरंगे का अपमान, कर्मचारियों का विरोध

नोएडा: नोएडा स्थित एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के एक चीनी अधिकारी पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नगर मजिस्टे्रट रामानुज सिंह ने बताया कि जिला अधिकारियों

Bhasha Bhasha
Published on: March 29, 2017 9:25 IST
Noida
- India TV Hindi
Noida

नोएडा: नोएडा स्थित एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के एक चीनी अधिकारी पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नगर मजिस्टे्रट रामानुज सिंह ने बताया कि जिला अधिकारियों और उप श्रम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई और कंपनी के अधिकारियों ने बिना शर्त माफी मांग ली।

कर्मचारियों का आरोप था कि चीनी अधिकारी ने तिरंगा कूड़ेदान में फेंक दिया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और संबन्धित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। घटना की सूचना पाकर नगर मजिस्टे्रेट रामानुज सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष मामले को सहृदयतापूर्वक सुलझाने पर सहमत हुए।

नगर मजिस्टे्रट ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की प्रबंधन से कुछ पुरानी शिकायतें थीं जिसके लिये उप श्रमायुक्त को कंपनी में बुलाया गया था। कंपनी कर्मचारी व श्रम विभाग के अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की। कंपनी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement