Friday, April 26, 2024
Advertisement

.....जल्द खत्म होगा मानसूनी बारिश का इंतजार

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे ज्यादातर इलाकों में फिलहाल गर्मी का दौर जारी है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन बाद सूबे में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

Bhasha Bhasha
Updated on: June 18, 2017 17:49 IST
monsoon rain- India TV Hindi
monsoon rain

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे ज्यादातर इलाकों में फिलहाल गर्मी का दौर जारी है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन बाद सूबे में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हुई। हालांकि सूबे में मानसून अभी दाखिल नहीं हुआ है। इस अवधि में गरौठा में तीन सेंटीमीटर, गरौठा में दो तथा कतर्नयिाघाट में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के इलाहाबाद, फैजाबाद तथा बरेली मण्डलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा फैजाबाद, लखनऊ तथा आगरा में यह सामान्य से काफी नीचे था। इस अवधि में फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 42. 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी, फैजाबाद तथा लखनऊ मण्डलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की सम्भावना है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement