Thursday, April 25, 2024
Advertisement

जिसे नेताजी कहेंगे राष्ट्रपति चुनाव में उसी को वोट दे दूंगा: शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में वह उसी को वोट देंगे जिसे नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे।

Bhasha Bhasha
Published on: June 24, 2017 17:36 IST
Shivpal Yadav | PTI File Photo- India TV Hindi
Shivpal Yadav | PTI File Photo

फर्रूखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में वह उसी को वोट देंगे जिसे नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही UPA प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

यादव ने शुक्रवार को देर शाम फर्रूखाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह प्रदेश में भ्रमण कर पुराने समाजवादियों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 महीने में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है और 2 महीने बाद इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के लोगों के खिलाफ थानों में झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं और लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह फिर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी का सम्मान सभी दलों के लोग करते हैं, लेकिन बेटे अखिलेश यादव ने उनका सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई लेकिन उसके बाद भी वह 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। उन्होंने कहा कि पार्टी से जब तक चापलूसों को नहीं हटाया जाएगा तब तक पार्टी में एकता नहीं आएगी।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement