Friday, April 26, 2024
Advertisement

नॉनवेज व्यंजन न देखकर दूल्हा नाराज, दुल्हन की दूसरे व्यक्ति से हुयी शादी

उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडखानों पर प्रतिबंध का असर यहां एक शादी में दिखा और दूल्हे ने यह देखकर शादी से इंकार कर दिया कि खाने में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जा रहे थे।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: April 28, 2017 7:22 IST
Wedding - India TV Hindi
Wedding

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडखानों पर प्रतिबंध का असर यहां एक शादी में दिखा और दूल्हे ने यह देखकर शादी से इंकार कर दिया कि खाने में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जा रहे थे। पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल कुल्हेड़ी गांव में हुयी और मांसाहारी भोजन नहीं परोसे जाने पर बारात नाराज हो गयी। (...अब वीरप्पन को मारने वाला यह IPS ऑफिसर लेगा सुकमा का बदला)

दुल्हन के परिवार ने उन्हें मनाने का प्रयास किया और कहा कि बाजार में मांस की कमी के कारण वे मांसाहारी भोजन नहीं परोस सके। इस विवाद के हल के लिए तुरंत ही पंचायत की बैठक हुयी लेकिन अंत में दुल्हन ने उस व्यक्ति से शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि दुल्हन के परिवार के लिए इस पूरे घटनाक्रम का अंत सुखद रहा और शादी के मौके पर आए एक अतिथि ने दुल्हन से शादी करने का प्रस्ताव दिया जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत ने इस शादी के लिए सहमति दे दी। उल्लेखनीय है कि अवैध बूचड़खानों पर रोक के बाद उत्तर प्रदेश में भैंस के मांस की कीमतें काफी बढ़ गयी हैं और यह 400 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है जो पहले 150 रूपए प्रति किलोग्राम थी। उधर मटन की कीमत भी 350 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 600 रूपए प्रति किलोग्राम हो गयी है।

ये भी पढ़ें: इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

नक्सलियों से बदला लेने के लिये CRPF को मिली 75 दिनों की खुली छूट!

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement