Friday, April 26, 2024
Advertisement

सपा में वर्चस्व की लड़ाई, शिवपाल के करीबी सहित 5 नेताओं को निकाला

समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव के करीबी पूर्व महासचिव दीपक मिश्र सहित पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

Bhasha Bhasha
Updated on: May 08, 2017 16:46 IST
akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव के करीबी पूर्व महासचिव दीपक मिश्र सहित पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

सपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज बताया कि पार्टी ने दीपक मिश्र, मोहम्मद शाहिद, राजेश यादव, रमेश यादव और कल्लू यादव को राष्ट्रीय अध्यख अखिलेश यादव के निर्देश पर निष्कासित कर दिया है।

दीपक पार्टी के पूर्व महासचिव हैं और शाहिद प्रवक्ता। दोनों को शिवपाल का करीबी माना जाता है।

रमेश सपा की नोएडा इकाई के अध्यक्ष थे जबकि कल्लू सपा युवजन सभा के नोएडा अध्यक्ष थे। सपा ने निष्कासन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बतायी है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement