Friday, April 19, 2024
Advertisement

PM मोदी के साथ बारिश में योग करने वाले 21 बच्चों की तबियत बिगड़ी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर योग करने के बाद 21 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी।

Bhasha Bhasha
Updated on: June 21, 2017 19:13 IST
pm modi- India TV Hindi
pm modi

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर योग करने के बाद 21 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यहां बताया बारिश और हवा के कारण सर्दी लगने से 21 बच्चे बीमार हो गये। उनमें से कुछ का रमाबाई अम्बेडकर मैदान में बने अस्थायी अस्पताल में इलाज किया गया।

बाद में सभी को लोकबंधु अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। वहां दो-तीन घंटे तक उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। तबीयत ठीक होने पर सभी को छुट्टी दे दी गयी।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने के इच्छुक लोगों को रात 2 बजे से मैदान में दाखिल कराने की व्यवस्था थी। बड़ी संख्या में लोग पहुंच भी गये थे। तड़के करीब चार बजे तेज बारिश होने और ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर ही आठ बिस्तरों का एक अस्थायी अस्पताल बनाया था। इसके अलावा 24 एम्बुलेंस तथा 20 स्ट्रेचर भी उपलब्ध कराये गये थे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement