Thursday, March 28, 2024
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों विश्वजीत राणे, गोडिन्हो को पर्रिकर के मंत्रिमंडल में मिली जगह

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं विश्वजीत राणे और मौविन गोडिन्हो को आज अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, जिससे मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है।

Bhasha Bhasha
Updated on: April 12, 2017 22:13 IST
manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं विश्वजीत राणे और मौविन गोडिन्हो को आज अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, जिससे मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पिछले सप्ताह ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राणे और दाबोलिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोडिन्हो को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी।

ये भी पढ़ें

14 मार्च को पर्रिकर ने नौ मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था और आज राणे एवं गोडिन्हो को शामिल किये जाने के बाद पर्रिकर के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कुल 11 हो गयी है जिनमें तीन भाजपा के, तीन गोवा फॉरवर्ड पार्टी से, दो एमजीपी और दो निर्दलीय हैं।

राणे एवं गोडिन्हो इससे पहले कांग्रेस शासित सरकार में मंत्री थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement