Saturday, April 20, 2024
Advertisement

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे पंचतत्व में विलीन

दवे के निधन के बाद उनकी वसीयत सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अंतिम संस्कार बांद्राभान में किए जाने की इच्छा जताई थी। साथ ही उसमें उनकी याद में स्मारक आदि न बनाकर पेड़ लगाने की बात कही गई है।

IANS IANS
Published on: May 19, 2017 15:37 IST
Anil_Dave- India TV Hindi
Image Source : PTI Anil_Dave

होशंगाबाद/भोपाल: मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुरूप होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी के तट पर बांद्राभान में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। दवे की अंतिम यात्रा उनके भोपाल स्थित आवास 'नदी के घर' से शुरू हुई। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर ले जाया गया। (ये भी पढ़ें: अब मोबाइल से भी सस्ते में आप खरीद सकते हैं अपना घर, जानें कैसे)

उनकी अंतिम यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अनंत कुमार व हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने अंत्येष्टि से पहले दवे को श्रद्धांजलि दी।

दवे के निधन के बाद उनकी वसीयत सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अंतिम संस्कार बांद्राभान में किए जाने की इच्छा जताई थी। साथ ही उसमें उनकी याद में स्मारक आदि न बनाकर पेड़ लगाने की बात कही गई है। बांद्राभान वह स्थान है, जहां दवे द्वारा हर दो वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव आयोजित किया जाता था।

अनिल दवे की इच्छा के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को भोपाल से होशंगाबाद के बांद्राभान ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके छोटे भाई अभय दवे ने मुखाग्नि दी।

ज्ञात हो कि दवे का गुरुवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। दवे के पार्थिव शरीर को देर शाम विशेष विमान से भोपाल लाया गया था। उसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रखा गया था।

ये भी पढ़ें: ये क्या कर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या उन्हें अब गंवानी पड़ेगी कुर्सी!

क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement