Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

सोनिया, राहुल ने राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: May 21, 2017 12:08 IST
Sonia Rahul paid tribute on Rajiv Gandhi 26th death...- India TV Hindi
Sonia Rahul paid tribute on Rajiv Gandhi 26th death anniversary

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी के स्मारक 'वीर भूमि' पर माल्यार्पण किया। (पंजाब में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 10 घायल)

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "आज पिता को याद कर रहा हूं। वह प्यार, करुणा और उदारता के प्रतीक नेता थे। हम उन्हें याद करते हैं।" राजीव गांधी की 1991 में तमिनलाडु में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसमें लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हाथ था।

राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से दो दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement