Friday, April 26, 2024
Advertisement

समाजवादी पार्टी का संकट एक सुनियोजित नाटक था: अमर सिंह

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जारी राजनीतिक संकट एक सुनियोजित नाटक था। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और

Bhasha Bhasha
Published on: February 22, 2017 7:29 IST
Amar Singh- India TV Hindi
Amar Singh

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जारी राजनीतिक संकट एक सुनियोजित नाटक था। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे।

सिंह ने कहा, यह एक सुनियोजित नाटक था जिसमें हम सब को भूमिकाएं दी गयी थीं। मैंने बाद में महसूस किया कि हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने महसूस किया कि यह सत्ता विरोधी लहर, कानून व्यवस्था की स्थिति से ध्यान भटकाने का एक हथकंडा था।

अमर ने कहा, मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद है। साइकिल :पार्टी का चुनाव चिह्न:, बेटा और सपा उनकी कमजोरियां हैं। मतदान के दिन भी पूरा परिवार साथ गया। इसलिए यह सब नाटक क्यों?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement