Thursday, April 18, 2024
Advertisement

राजस्थान बजट 2017: कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, बनेगी सरकार को घेरने की रणनीति

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की बैठक 22 फरवरी को आयोजित की जायेगी। (देश-विदेश की बडी़ खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी

Bhasha Bhasha
Updated on: February 21, 2017 23:42 IST
congress- India TV Hindi
congress

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की बैठक 22 फरवरी को आयोजित की जायेगी।

(देश-विदेश की बडी़ खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने आज कहा कि 22 फरवरी को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति तय की जायेगी।

Also read:

प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के घर बुलाई गई विधायक दल की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के विधायक भाग लेंगे।

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement