Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल का NDA सरकार पर हमला, 'जब काम करने में नाकाम होती है, तो लोगों को बांटती है'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में तीन साल पूरा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर शुक्रवार को तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जब वह काम करने में नाकाम होती है, तो लोगों को बांटती है

IANS IANS
Updated on: May 26, 2017 19:27 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में तीन साल पूरा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर शुक्रवार को तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जब वह काम करने में नाकाम होती है, तो लोगों को बांटती है और मुद्दे से भटकाती है।

राहुल गांधी के कार्यालय द्वारा संचालित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "जब वह काम करने में नाकाम होते हैं, तो लोगों को बांटते हैं और उन्हें मुद्दे से भटकाते हैं। लेकिन आक्रोश तथा नफरत नौकरी या समाधान में तब्दील नहीं होगा।"

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार ने शुक्रवार को तीन साल पूरा कर लिया। उधर, राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर का दौरा करने की शुक्रवार को इजाजत नहीं मिली।

शॉटगन ने मोदी को ललकारा, 'मुझे धमकी देना बंद करें, पार्टी से बाहर निकाल दें'

वह शुक्रवार को शब्बीर गांव का दौरा करने वाले थे, जहां पांच मई को एक समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। सहारनपुर में जातिगत संघर्ष में अबतक दो लोगों की जान जा चुकी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement