Saturday, April 20, 2024
Advertisement

BJP ने धनबल का इस्तेमाल कर मणिपुर, गोवा में सरकार बनाई: राहुल

चंडीगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत चुराने और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया। गोवा और मणिपुर में भाजपा के सरकार

Bhasha Bhasha
Updated on: March 16, 2017 15:41 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

चंडीगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत चुराने और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया। गोवा और मणिपुर में भाजपा के सरकार बनाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा, भाजपा ने मणिपुर और गोवा में धनबल का इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों का बहुमत चुराया...।

गोवा में मनोहर पर्रिकर ने आज सदन में विश्वास मत भी हासिल कर लिया। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी यहां राजभवन में कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिये आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राहुल ने पंजाब के लोगों को कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि अमरिंदर सिंह की सरकार राज्य को आगे ले जाने के लिए अथक प्रयास करेगी। भाषा प्रशांत उमा प्रादे34

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement