Friday, April 26, 2024
Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां का निधन

निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 92 वर्ष की थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

IANS Reported by: IANS
Published on: October 24, 2017 11:28 IST
prakash-javadekar- India TV Hindi
prakash-javadekar

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ।

निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 92 वर्ष की थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

वह महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिलों में जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement