Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

सेना प्रमुख की नियुक्ति पर राजनीतिक दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए: भाजपा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आज सेना प्रमुख की नियुक्ति पर सरकार पर निशाना साधने वाली कांग्रेस की निंदा की और कहा कि रक्षा बलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि

Bhasha Bhasha
Updated on: December 18, 2016 17:55 IST
srikant sharma- India TV Hindi
srikant sharma

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आज सेना प्रमुख की नियुक्ति पर सरकार पर निशाना साधने वाली कांग्रेस की निंदा की और कहा कि रक्षा बलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि वर्तमान सुरक्षा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत की पदोन्नति हुई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पार्टी ने कहा कि नये सेना प्रमुख को पांच सबसे वरिष्ठ अधिकारियों के समूह में से चुना गया जो सभी सक्षम हैं और रावत की नियुक्ति को अन्य के खिलाफ नकारात्मक रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सेना प्रमुख की नियुक्ति का राजनीतिकरण करना उसकी हताशा को दिखाता है क्योंकि वह कई चुनावी हार के बाद राष्ट्रीय राजनीति में हाशिये पर आ गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने रावत के चुनाव में वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज करने पर सरकार के आलोचनाओं का शिकार होने के बाद कहा, वे सभी सक्षम अधिकारी हैं लेकिन वर्तमान सुरक्षा स्थितियों में सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल रावत को सबसे योग्य उम्मीदवार पाया। हम सभी राजनीतिक दलों से इस पर राजनीति नहीं करने का अनुरोध करेंगे।

नये मुख्य न्यायाधीश की संभावित नियुक्ति के संबंध में कांग्रेस की आलोचनात्मक टिप्पणियेां का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल को समयपूर्व निष्कर्ष तक नहीं पहुंचना चाहिए और उचित समय का इंतजार करना चाहिए।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement