Friday, March 29, 2024
Advertisement

PM मोदी ने सोनिया को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, श्रीमती सोनिया गांधी को

Bhasha Bhasha
Published on: December 09, 2016 10:21 IST
narendra-modi-sonia-gandhi- India TV Hindi
narendra-modi-sonia-gandhi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे। सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है।

सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को कल एक मूर्खतापूर्ण निर्णय करार दिया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement