Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में BJP को मिली बंपर जीत, 43 में से 26 सीटें जीतीं

मध्य प्रदेश के 43 नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के नतीजे आज आ गए है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 26 सीटें मिलीं वहीं, कांग्रेस को 14 सीट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 3 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 16, 2017 20:03 IST
bjp- India TV Hindi
bjp

भोपाल: मध्य प्रदेश के 43 नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के नतीजे आज आ गए है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 26 सीटें मिलीं वहीं, कांग्रेस को 14 सीट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 3 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं।

11 अगस्त को हुए थे चुनाव

बता दें कि 43 नगरीय निकाय के लिए 11 अगस्त को हुए मतदान में लगभग आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अध्यक्ष पद के लिए 161 और पार्षद पद के 2,133 उम्मीदवार मैदान में थें, जिनके भाग्य का फैसला आज होना था।

CM शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

बीजेपी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के नगरीय चुनाव में भाजपा को मिली जीत, विकास की जीत है। उन्होंने कहा,'जनता ने हमें मत दिया है, हम उनकी आशाओं पर अवश्य खरे उतरेंगे।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की नई बयार बहेगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement