Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पंजाब में चुनाव के दौरान दारु, पैसे और लड़की के धंधे हुए: कपिल मिश्रा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के सर्वासर्वे अरविंद केजरीवाल पर भष्ट्चार का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कोपिल मिश्रा ने दावा किया है कि हाल ही में पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान दारु, पैसे और लड़की के धंधे हुए।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: May 08, 2017 17:37 IST
kapil mishra- India TV Hindi
kapil mishra

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के सर्वासर्वे अरविंद केजरीवाल पर भष्ट्चार का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कोपिल मिश्रा ने दावा किया है कि हाल ही में पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान दारु, पैसे और लड़की के धंधे हुए।

मिश्रा ने आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की आज प्रेस कॉंफ्रेंस के जवाब में प्रेस कॉंफ़्रेंस की और आरोप लगाया कि पंजाब विधान सभा चुनाव में पार्टी ने शराब, लड़कियों पर पैसे बहाए गए।  

आपको बता दें कि 117 सदस्यीय विधान सभा में आप को 20 सीटें मिली थी। 

इसके पहले संजय सिंह ने आज मिश्रा को चुनौती दी थी कि वे बताएं कि केजरीवाल के किस रिश्तेदार के लिए डील हुई थी। इसके जवाब में मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के साढ़ू के लिए ये डील हुई थी। उन्होंने कहा कि वह कल सीबीआई को वॉटर टैंक स्कैम से संबंधित तमाम दस्तावेज़ सैपेंगे। मिश्रा ने आज ACB को भी कथित सबूत सैंपे हैं। 

मिश्रा ने भ्रष्टाचार के मामले संजय सिंह को भी घसीटते हुए आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार अमेरिका में सौदा करवाते थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement