Saturday, April 20, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: जीत को PM मोदी ने बताया 2017 की बड़ी शुरूआत

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता को विकास की राजनीति और सुशासन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा

Bhasha Bhasha
Published on: February 24, 2017 8:18 IST
Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता को विकास की राजनीति और सुशासन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह बड़ा आशीर्वाद ओडि़शा के बाद आया है और हम भाजपा पर लगातार अपना विश्वास जताने के लिए हर भारतीय को धन्यवाद देते हैं, हम मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण में संकल्पबद्ध होकर काम रह हैं।

अपने ट्वीटों में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं खासकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल की लोगों के लिए अथक रूप से काम करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह वर्ष 2017 के लिए बड़ी शुरूआत है। ओडि़शा में पहला अप्रत्याशित समर्थन और अब महाराष्ट्र के लोगों का व्यापक आशीर्वाद है।

उन्होंने लिखा, कठिन परिश्रम, संकल्प और जमीनी स्तर पर काम के माध्यम से भाजपा अब शहरी एवं ग्रामीण दोनों महाराष्ट्र में मजबूत ताकत है। कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। भाजपा ने बृहन्मुम्बई महानगरपालिका में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह दस में से कम से कम छह नगर निकायों में नियंत्रण हासिल करने वाली है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement