Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र में BMC, नौ अन्य महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव कल

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और नौ अन्य महानगर पालिकाओं के लिए कल चुनाव होगा। यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। दस महानगरपालिकाओं

Bhasha Bhasha
Updated on: February 20, 2017 23:24 IST
uddhav and fadnavis- India TV Hindi
uddhav and fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और नौ अन्य महानगर पालिकाओं के लिए कल चुनाव होगा। यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। दस महानगरपालिकाओं के अलावा 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों के दूसरे चरण के लिए कल चुनाव होगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

करीब 1.95 करोड़ मतदाता दस महानगरपालिकाओं के लिए प्रतिनिधियों को चुनेंगे वहीं 1.80 लाख से अधिक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Also read:

राज्य निर्वाचन आयुक्त जी एस सहारिया ने संवाददाताओं से कहा, कुल 3.77 करोड़ मतदाता मुंबई समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में 17,331 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनाव फडणवीस ओर ठाकरे के लिए काफी महत्व रखता है, जिन्होंने आक्रामक तरीके से पार्टी का नेतृत्व किया है और धुंआधार अभियान चलाया है। दोनों दल दो दशक में पहली बार अलग-अलग स्थानीय चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस, राकांपा और मनसे भी चुनावी मैदान में है। सहारिया ने बताया कि महानगरपालिकाओं के 1,268 सीटों के लिए 9,208 चुनावी मैदान में हैं। 11 जिला परिषदों के 654 सीटों के लिए 2,956 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 118 पंचायत समितियों के 1,288 सीटों पर 5,167 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया, इन चुनावों के लिए कुल 43,160 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। करीब 2.76 चुनाव कर्मचारी और इतनी संख्या में पुलिस बल ड्यूटी पर मौजूद होंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement