Friday, April 19, 2024
Advertisement

हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम 2017: बीजेपी को भारी बहुमत, CM उम्मीदवार धूमल चुनाव हारे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंका है। हालांकि पार्टी के लिए बुरी खबर यह रही कि उसके CM कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 18, 2017 18:03 IST
BJP congress- India TV Hindi
BJP congress

​ नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है और कांग्रेस को राज्य को सत्ता से उखाड़ फेंका है। हालांकि पार्टी के लिए बुरी खबर यह रही कि उसके CM कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज काउंटिंग में कुल 337 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो गया। 9 नवंबर को हुई वोटिंग में यहां करीब 75 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बीजेपी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम सिंह धूमल के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा था। हालांकि जहां बीेजेपी के CM कैंडिडेट धूमल को हार का सामना करना पड़ा, वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य में पार्टी की बड़ी हार के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे। ये रहे आज दिन भर के घटनाक्रम...

जानें, चुनाव नतीजों के दिन कैसे बीजेपी ने कांग्रेस को दी मात

  • बीजेपी 44, कांग्रेस 21 और अन्य 3 सीटों पर आगे/जीते।
  • बीजेपी के CM उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से चुनाव हारे, कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने हराया
  • रुझानों/नतीजों में बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे। बीजेपी 43, कांग्रेस 21, अन्य 4।
  • हिमाचल प्रदेश से पहला नतीजा आया। कांगड़ा सीट से बीजेपी जीती।
  • रुझानों में बीजेपी 38, कांग्रेस 24 और अन्य 5 सीटों पर आगे।
  • हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

  • हिमाचल से आए रुझानों में बीजेपी काफी आगे। अब बीजेपी 40, कांग्रेस 22 अन्य 4 सीटों पर आगे।
  • रुझानों में बीेजेपी ने पार किया 31 का आंकड़ा। रुझानों में बीजेपी 36, कांग्रेस 21 और अन्य 3 पर आगे।
  • रुझानों में BJP ने फिर से बनाई बड़ी बढ़त। बीजेपी 29, कांग्रेस 19 और अन्य 2 पर आगे।
  • शुरुआती रुझान: हिमाचल में बीजेपी फिर से आगे। BJP 26, कांग्रेस 21 और अन्य 1।
  • हिमाचल में रुझानों में कांग्रेस ने ली बढ़त। बीजेपी 25, कांग्रेस 22 और 1 पर अन्य आगे।
  • हिमाचल में रुझानों में कांग्रेस ने ली बढ़त। बीजेपी 21, कांग्रेस 22 और 1 पर अन्य आगे।
  • शुरुआती रुझानों में देहरा से बीजेपी के रविंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
  • शुरुआती रुझानों के मुताबिक नागरोटा से कांग्रेस के जीएस बाली पीछे।
  • अब तक 68 में से 43 सीटों के रुझान सामने आए। 32 पर BJP, 10 पर कांग्रेस और 1 पर अन्य आगे।
  • हिमाचल में 28 सीटों में से 19 पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस और 1 पर अन्य आगे।
  • हिमाचल प्रदेश में 22 सीटों के रुझान आए। बीजेपी 16, कांग्रेस 6 पर आगे।
  • ​शिमला में शुरू हुई वोटों की गिनती।

  • ​शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त। कांग्रेस काफी पीछे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement