Thursday, March 28, 2024
Advertisement

गुजरात चुनाव 2017: BJP सांसद बोले, 'गुजरात में नहीं मिलेगा सरकार बनाने लायक बहुमत'

भाजपा के एक सांसद का दावा है कि गुजरात में उनकी सरकार नहीं बन पाएंगी। भाजपा चुनाव हार जाएंगी। सर्वे में 72 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को पंसद किया है। इस बारें में दूसरे नेताओं ने सांसद की निजी राय बताई है। इससे पार्टी का कुछ भी लेना-देना नहीं है।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 17, 2017 8:38 IST
bjp mp sanjay kakade- India TV Hindi
bjp mp sanjay kakade

नई दिल्ली: इन दिन गुजरात चुनाव को लेकर माहौल कापी गर्म है। जिसमें हर पार्टी का नेता अपनी पूरी शक्ति जनता को लुबाने में लगा दी है। जिसके नतीजे सोमवार को आने है। एक तरफ जहां एक्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे दिख रही है। वहीं, भाजपा के एक सांसद का दावा है कि गुजरात में उनकी सरकार नहीं बन पाएंगी। भाजपा चुनाव हार जाएंगी। सर्वे में 72 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को पंसद किया है। इस बारें में दूसरे नेताओं ने सांसद की निजी राय बताई है। इससे पार्टी का कुछ भी लेना-देना नहीं है।  

भाजपा सांसद संजय काकाडे इन दिनों  महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद है। उन्होंने शुक्रवार को एक अंग्रेजी चैनल में ये बात कही। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''25 साल तक कोई पार्टी एक राज्य में नहीं टिकी है। गुजरात में सबसे बड़ा फैक्टर है कि हम 22 सालों से यहां राज कर रहे हैं। 22 साल हो गए। अगर हम चुन कर आते हैं, इन पांच सालों में तो 27 साल वहां राज करेंगे। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी जीत होगी, अगर भाजपा जीतती है तो। नरेंद्र मोदी जी नेहरू और गांधी घराने से भी बड़े नेता माने जाएंगे, क्योंकि यूपी में लगातार 25 साल कोई सरकार नहीं बना सका है।''

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement