Saturday, April 20, 2024
Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 (Gujrat assembly Election 2017 पाटीदारों का गदर,कांग्रेस में कोहराम, राहुल गांधी को लेकर आज हो सकता है बड़ा ऐलान

कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस पहली लिस्‍ट में 77 नामों की घोषणा की है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने इस सूची को जारी करने से पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में महत्‍वपूर्ण फैक्‍टर बन चुके पाटीदार नेताओं...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 20, 2017 15:25 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

(Gujrat assembly Election 2017 congress candidates list and other Trending breaking news) : गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस पहली लिस्‍ट में 77 नामों की घोषणा की है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने इस सूची को जारी करने से पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में महत्‍वपूर्ण फैक्‍टर बन चुके पाटीदार नेताओं और कांग्रेस के बीच आरक्षण पर आम सहमति बन जाने की खबर पिछले 24 घंटे में चर्चा के केंद्र पर रही। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच आरक्षण पर आम सहमति बन गई है और आज हार्दिक पटेल आरक्षण पर बनीं इस आम सहमति पर अपनी तरफ से स्‍वयं राजकोट में मीडिया से बात करते हुए तमामा बातों का खुलासा करेंगे। हालांकि हार्दिक पटेल भाजपा पर काफी खुलकर बोल रहे हैं और उन्‍होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कल एक सभा में कहा भी की सीडी से मेरी इमेज खराब करने से बेहतर होता भाजपा विकास की सीडी बनवाती।

पहले आरक्षण पर सहमित लेकिन कांग्रेस लिस्‍ट देखकर हार्दिक समर्थक भड़के,सूरत,भावनगर में मचाया उत्‍पात

पहले आरक्षण पर सहमति का बनना और फिर कांग्रेस की पहली सूची में 77 नामों का  जारी होना कांग्रेस की रणनीति के अनुसार सबकुछ अच्‍छा चल रहा था लेकिन इस लिस्‍ट के आने के बाद का हार्दिक समर्थकों ने देर रात अहमदाबार,सूरत और भावनगर में जबरदस्‍त विरोध स्‍वरूप पद्रर्शन करते हुए कांग्रंस के दफ्तर मे जमकर तोड़ फोड़ की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमें कुछ नाम ऐसे है जो हार्दिक पटेल के समर्थक हैं और आंदोलन से जुड़े रहे हैं,हालांकि हार्दिक ऐसा नहीं चाहते थे। कांग्रेस की सूची आने के बाद पाटीदार नेता नाराज हो गए और जमकर हंगाम किया है। ऐसे में आज यह देखने वाली बात होगी की आज राजकोट में हार्दिक पटेल मीडिया के सामने आरक्षण पर बनीं सहमति पर बात करते हैं या नहीं। देखने वाली बात यह भी होगी की आरक्षण पर कांग्रेस के साथ बनीं सहमति के साथ ही वह कांग्रेस उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट पर कुछ कहते हैं या नहीं,आखिर इस पूरे विवाद पर उनके अपने विचार क्‍या हैं ?

आज हो सकता है राहुल की ताजपोशी की तारीखों का ऐलान

राजनीति में आज की सबसे बड़ी हलचलों में कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष को लेकर तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के अंत तक कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को चुना जाना तय है और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की जो बैठक बुलाई है उसमें इस मामले पर विचार किया जाना लगभग तय बताया जा रहा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपने एक बयान में यह कहकर इस बात को और बल दे दिया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर राहुल गांधी के चुनाव में विलंभ की कोई वजय नहीं है।

कांग्रेस ने जारी किए 77 नाम: congress candidates list​

कांग्रेस की पहली सूची में 77 उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए है और पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें राज्‍य के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं के नाम भी शामिल ह है जिसमें शक्ति सिंह गोहिल और अर्जुन मोढवाडिया के नाम शामिल है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 :  77 नाम जिन पर कांग्रेस ने खेला है बड़ा दाव
Sl. No. No & Name of Constituency Selected Candidates
1. 2 Mandvi Shaktisinh Gohil
2. 4 Anjar V.K. Humbal
3. 5 Gandhidham - SC Kishorbhai G. Pingol
4. 60 Dasada - SC Naushadji B Solanki
5. 61 Limbdi Somabhai G. Patel
6. 62 Wadhwan Mohanbhai D. Patel
7. 63 Chotila Rutvikkumar L Makwana
8. 64 Dhrangadhra Purushottambhai Sabariya
9. 65 Morbi Brijesh A. Merja
10. 66 Tankara Lalit K. Kagathara
11. 67 Wankaner Mohammad Javed Pirzada
12. 69 Rajkot West Indranil Rajyaguru
13. 71 Rajkot Rural  - SC Vashram A. Sangathia
14. 72 Jasdan Kunvarji M. Bavaliya
15 73 Gondal Arjun Khataria
16 74 Jetpur Ravi Ambaliya
17 75 Dhoraji Lalit Vasoya
18 76 Kalavad - SC Pravinbhai N. Muchhadiya
19 77 Jamnagar Rural Vallabh Dharadiya
20 80 Jamjodhpur Chiragbhai R. Kalariya
21 83 Porbandar Arjunbhai Modhvadiya
22 84 Kutiyana Vejabhai L Modedara
23 85 Manavadar Jawahar Chavda
24 86 Junagadh Amit Thummar
25 87 Visavadar Harshadbhai Ribadiya
26 88 Keshod Jayeshkumar V. Ladani
27 89 Mangrol Babubhai K. Vaja
28 90 Somnath Vimalbhai K. Chudasma
29 91 Talala Bhagwanbhai D. Barad
30 92 Kodinar - SC Mohanbhai M. Vala
31 93 Una Punjabhai Vansh
32 94 Dhari J.V. Kakadiya
33 95 Amreli Pareshbhai Dhanani
34 96 Lathi Virjibhai Thummar
35 97 Savarkundla Pratap Dhuddhat
36 98 Rajula Amrish J. Der
37 99 Mahuva Vijaybhai Baraiya
38 100 Talaja Kanubhai M. Baraiya
39 101 Gariadhar P.M. Kheni
40 102 Palitana Pravinbhai J. Rathod
41 103 Bhavnagar Rural Kantibhai Chauhan
42 104 Bhavnagar East Ms. Nitaben B. Rathod
43 105 Bhavnagar West Dilipsinh A. Gohil
44 106 Gadhada - SC Praveen Maru
45 107 Botad Manhar Patel
46 148 Nandod - ST Premsinh D. Vasava
47 150 Jambusar Sanjaybhai J. Solanki
48 151 Vagra Suleman Patel
49 153 Bharuch Kiran Thakor
50 154 Ankleshwar Anil Bhagat
51 155 Olpad Yogendrasinh C. Bakrola
52 157 Mandvi - ST Anandbhai Chaudhari
53 158 Kamrej Nilesh Kumbani
54 159 Surat East Nitin Bharucha
55 160 Surat North Dinesh M. Kacchadiya
56 161 Varachha Road Prafulbhai C. Togadiya
57 162 Karanj Bhavesh G. Bhumbhliya
58 163 Limbayat Ravindra Patil
59 164 Udhna Satish Patel
60 165 Majura Ashokbhai M. Kothari
61 166 Katargam Jignesh Mewasa
62 167 Surat West Iqbalbhai D. Patel
63 168 Choryasi Yogeshbhai B. Patel
64 169 Bardoli - SC Tarunkumar J. Vaghela
65 170 Mahuva - ST Dr. Tusharbhai Chaudhary
66 171 Vyara - ST Punabhai D. Gamit
67 172 Nizar - ST Sunil Gamit
68 173 Dangs - ST Mangalbhai G. Gavit
69 174 Jalalpore Parimal N. Patel
70 175 Navsari Smt. Bhavnaben Patel
71 176 Gandevi - ST Sureshbhai Halpati
72 177 Bansda - ST Anantkumar H. Patel
73 178 Dharampur - ST Ishwarbhai D. Patel
74 179 Valsad Narendra J. Tandel
75 180 Pardi Bharatbhai M. Patel
76 181 Kaprada - ST Jitubhai H. Chaudhary
77 182 Umbargaon - ST Ashokbhai M. Patel

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement