Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 36 नामों का किया ऐलान

गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें 36 उम्मीदवारों के नाम हैं

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: November 18, 2017 23:14 IST
modi and shah- India TV Hindi
modi and shah

नई दिल्ली: गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें 36 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही पार्टी 106 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

राज्य में 182 विधानसभा सीट हैं जहां नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। सूची में 13 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से और दो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं।

पार्टी ने कल 70 उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिसमें मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी के नाम थे। इन 70 उम्मीदवारों में से 15 पटेल, 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं।

ये है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट-

bjp candidates

bjp candidates

candidates list

candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement