Saturday, April 27, 2024
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद का निधन, संसद में पड़ा था दिल का दौरा

नई दिल्ली: पूर्व विदेश राज्य मंत्री और सांसद ई अहमद का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। ई अहमद को मंगलवार को दोपहर में

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: February 01, 2017 7:08 IST
E Ahamed- India TV Hindi
E Ahamed

नई दिल्ली: पूर्व विदेश राज्य मंत्री और सांसद ई अहमद का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। ई अहमद को मंगलवार को दोपहर में संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात में सवा दो बजे उनका देहावसान हो गया।

अस्पताल प्रशासन ने देर रात में उनके निधन की घोषणा की और उनकी देह उनके परिजनों को सौंप दी। आज सुबह 8-11 बजे तक ई अहमद का शव को उनके आवास 9- तीन मूर्ति मार्ग पर रखा जाएगा। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को केरल ले जाया जाएगा।

अहमद पेशे से वकील थे और उन्होंने विधानसभा के सदस्य को तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। पहली बार वे 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वो साल 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्य मंत्री रह चुके हैं। अहमद इंडियन यूनियम मुस्लिम लीग के अध्यक्ष भी थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement