Friday, March 29, 2024
Advertisement

46 साल तक कांग्रेस में रहे कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा कल होंगे BJP में शामिल

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद कल दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया, हमारे पास जो सूचना है उसके मुताबिक एसएम कृष्णा

Bhasha Bhasha
Updated on: March 21, 2017 19:24 IST
sm krishna- India TV Hindi
sm krishna

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद कल दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया, हमारे पास जो सूचना है उसके मुताबिक एसएम कृष्णा कल दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कृष्णा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक से अनंत कुमार एवं आर अशोक तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। कृष्णा 15 मार्च को भाजपा में शामिल होने वाले थे लेकिन अपनी बहन की मृत्यु के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

कृष्णा (84) ने कांग्रेस से 29 जनवरी को इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी इस बारे में भ्रम की स्थिति में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं।

कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। वह देश के विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं। वह 46 साल कांग्रेस पार्टी में रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement