Friday, April 26, 2024
Advertisement

RSS में है परिवारवाद और वंशवाद: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पर हर मौके पर परिवारवाद-वंशवाद का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में वंशवाद का प्रतीक

IANS Reported by: IANS
Updated on: September 12, 2017 17:18 IST
digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

भोपाल: कांग्रेस पर हर मौके पर परिवारवाद-वंशवाद का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में वंशवाद का प्रतीक बताया है। इसके लिए उन्होंने ट्वीट करके कई उदाहरण भी दिए।

सिंह ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा, "वर्तमान संघ प्रमुख मोहन भागवत गुजरात के पूर्व प्रचार प्रमुख मधुकर राव भागवत के बेटे हैं। इसी तरह वर्तमान प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य भी संघ के वरिष्ठ नेता एम.जी. वैद्य के पुत्र हैं।"

सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "अन्य क्षेत्रों की तरह राजनीति में भी परिवारवाद है, मसला यह है कि वे लोग योग्य हैं या नहीं, यह जनता तय करे।"

सिंह ने इससे पहले सोमवार को अखाड़ा परिषद द्वारा जारी 14 फर्जी बाबाओं की सूची में बाबा रामदेव का नाम न होने पर सवाल उठाया था और परिषद से अनुरोध किया था कि वह फर्जी बाबाओं की सूची में पतंजलि ब्रांड के स्वामी का नाम भी शामिल करे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement