Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिल्ली को सालभर में साफ सुथरा बना दूंगा, आप मौका तो दीजिए: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वादा किया कि यदि आम आदमी पार्टी (AAP) रविवार को होने वाले तीनों नगर निगमों के चुनाव में जीतती है तो वह दिल्ली को सालभर में स्वच्छ बना देंगे।

IANS IANS
Published on: April 20, 2017 20:18 IST
Kejriwal- India TV Hindi
Image Source : PTI Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वादा किया कि यदि आम आदमी पार्टी (AAP) रविवार को होने वाले तीनों नगर निगमों के चुनाव में जीतती है तो वह दिल्ली को सालभर में स्वच्छ बना देंगे। दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर 10 साल से भाजपा का कब्जा है। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय राजधानी को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी नगर निगमों की है, लेकिन भाजपा शासित तीनों निगम इस मामले में विफल रही है। समय पर वेतन न मिल पाने के कारण निगमों के सफाईकर्मी बार-बार हड़ताल पर चले जाते हैं। शहर में गंदगी का अंबार लग जाता है। 

समाचार चैनलों पर अक्सर दिल्ली की गंदगी दिखाई जाती है, जिससे बाहर के लोग समझते हैं कि दिल्ली की आप सरकार काम नहीं कर रही है, इसलिए इतनी गंदगी है। यह भ्रम फैलने से भाजपा खुश होती है। सोचती है, चलो दिल्ली के बाहर आप सरकार बदनाम तो हो रही है! सच तो यही है कि भ्रम फैलाने की मुहिम में दिल्ली भाजपा अपने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान तक को भूल जाती है। 

केजरीवाल ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में मतदाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगमों की सत्ता में दस साल तक रहने के बाद भी दिल्ली को साफ नहीं रख पाई, जब आप की 'झाड़ू' चलेगी, तभी राष्ट्रीय राजधानी साफ होगी।

वीडियो में केजरीवाल पूछ रहे हैं, "क्या आप दिल्ली की सफाई से खुश हैं?" उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग कूड़े के ढेर, बंद नालियों और मच्छरों के प्रकोप से बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नगर निगम बीमार और शिथिल बने हुए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा करोड़ों रुपये दिए जाने के बाद भाजपा शासित नगर निगम दिल्ली को साफ नहीं रख सके। तीनों नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "उन्होंने (भाजपा) दस साल में कुछ किया ही नहीं, सिर्फ फंड की बंदरबाट होती रही है। मैं अब दिल्ली को साफ करने के लिए आप की अनुमति चाहता हूं। मैं दिल्ली को सालभर में चमचमाता हुआ बना दूंगा।" आप ने अपने घोषणापत्र में हाउस टैक्स माफ और तीन साल में दिल्ली को डेंगू-मुक्त करने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें: 

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement