Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश और त्रिपुरा उपचुनाव की मतगणना शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर उपचुनव 19 नवंबर को हुए थे। पहले डाक मतपत्रों की गणना हो रही है,

IANS IANS
Published on: November 22, 2016 9:36 IST
By Polls- India TV Hindi
By Polls

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर उपचुनव 19 नवंबर को हुए थे। पहले डाक मतपत्रों की गणना हो रही है, उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जिला मुख्यालयों और नेपानगर की मतगणना बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर हो रही है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की हिमांद्री सिंह व भाजपा के ज्ञान सिंह के बीच है, यहां कुल 17 उम्मीदवार हैं। वहीं नेपानगर विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा की मंजू दादू व कांग्रेस के अंतर सिंह के बीच है, यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में है।

गौरतलब है कि 19 नवंबर को हुए मतदान में शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 66 प्रतिशत और नेपानगर विधानसभा में लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहडोल की मतगणना शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी जिला मुख्यालय पर हो रही है। वहीं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की बुरहानपुर जिला मुख्यालय में हो रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजने के साथ डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई।

त्रिपुरा उपचुनाव की मतगणना शुरू

त्रिपुरा की बरजाला और खोवाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित दोनों सीटों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ था।

पार्टी में भीतरी फूट के चलते छह जून को कांग्रेस विधायक जितेंद्र सरकार के इस्तीफे के बाद बरजाला सीट और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक समीर देव सरकार के निधन के बाद खोवाई विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement