Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल बोलेंगे तो बची-खुची कांग्रेस भी स्वाहा हो जाएगी: नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि राहुल अगर बोलेंगे तो बची खुची कांग्रेस भी स्वाहा हो जाएगी।

Bhasha Bhasha
Published on: December 10, 2016 20:11 IST
Mukhtar Abbas Naqvi | PTI File Photo- India TV Hindi
Mukhtar Abbas Naqvi | PTI File Photo

बरेली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि राहुल अगर बोलेंगे तो बची खुची कांग्रेस भी स्वाहा हो जाएगी। नकवी ने राहुल के उस बयान पर यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार अगर उन्हें संसद में बोलने देगी तो भूचाल आ जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली के तहत आयोजित जनसभा में कहा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि अगर वह बोलेंगे तो भूचाल आ जाएगा। यह बात सही है कि वह अगर बोलेंगे तो जो बची-खुची कांग्रेस है, वह भी स्वाहा हो जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल का कहना है कि हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे। राहुल कांग्रेस के राजनीतिक पाखंड के पार्टनर बन गए हैं। इस भूचाल में वह भी जाएंगे।’

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबंदी को लेकर नकवी ने चुटकी ली कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी और राहुल नोटबंदी से इतना परेशान क्यों हैं? उन्होंने कहा कि मायावती, मुलायम, ममता और राहुल सहित कुछ खास लोग परेशान हैं। काला धन रखने वाले ध्यान रखें कि नोटबंदी हुई है तो उनकी भी नाकेबंदी हो जाएगी। नोटबंदी से तो बेईमान और भ्रष्टाचारियों को चिंता करनी चाहिए।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement