Saturday, April 27, 2024
Advertisement

कांग्रेस ने बजट स्थगित नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व निवर्तमान सांसद ई. अहमद के निधन के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उसने इसे सरकार की एक

IANS IANS
Published on: February 01, 2017 11:58 IST
Kharge- India TV Hindi
Kharge

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व निवर्तमान सांसद ई. अहमद के निधन के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उसने इसे सरकार की एक बड़ी गलती बताया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, "हमने कई पार्टियों से चर्चा की। सभी ने अहमद के सम्मान में बजट स्थगित किए जाने का समर्थन किया।"

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सांसदों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में परंपराओं का निर्वाह नहीं किया। किसी भी मौजूदा सांसद के निधन की स्थिति में संसद की कार्यवाही स्थगित करने की परंपरा रही है। यह सरकार की एक बड़ी गलती है।

उन्होंने यह भी कहा, "एक फरवरी को ही बजट पेश किए जाने की कोई अनिवार्यता नहीं थी। यदि आज 31 मार्च होता तो हालात अलग हो सकते थे।"

उन्होंने सरकार पर अहमद के निधन की घोषणा तत्काल नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह सरकार के 'अमानवीय' पक्ष को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "सरकार को अहमद के निधन के बारे में पहले से जानकारी थी और वह बजट पेश करने का निर्णय इसके तुरंत बाद ले सकती थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। यह सब सिर्फ बजट पेश करने के लिए किया गया।"

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement