Friday, April 19, 2024
Advertisement

BMC चुनाव: भाजपा सांसद मनोज तिवारी की कार पर हमला

मुंबई: भाजपा नेता एवं अभिनेता मनोज तिवारी की कार पर गुरुवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने की चेतावनी दी। मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया

Bhasha Bhasha
Published on: February 17, 2017 8:37 IST
Manoj Tiwari- India TV Hindi
Manoj Tiwari

मुंबई: भाजपा नेता एवं अभिनेता मनोज तिवारी की कार पर गुरुवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने की चेतावनी दी। मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया कि यह घटना शाम पांच बजे की है जब दिल्ली भाजपा प्रमुख अंधेरी स्थित आवास से निकलने वाले थे।

मिश्रा ने कहा, उनकी कार पर एक पत्थर फेंका गया जिस पर एक कागज लिपटा हुआ था। कागज पर लिखा था अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही शहर की जनता घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगी। यहां नगर निकाय चुनाव 21 फरवरी को हैं।

तिवारी चुनाव प्रचार के लिए कल से यहां पर हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मिश्रा ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि यह हमला विपक्षी खेमे में भय और चिंता को दिखाता है। तिवारी ने शाम को साकीनाका में एक रैली में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, मैं नरेन्द्र मोदी की सेना का सैनिक हूं, मैं किसी भी तरह से डरने वाला नहीं हूं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement