Thursday, April 25, 2024
Advertisement

BMC चुनाव: नतीजों के बाद संजय निरुपम ने की इस्तीफे की पेशकश

महाराष्ट्र निकाय चुनावों के साथ-साथ बीएमसी चुनावों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 23, 2017 14:50 IST
Sanjay Nirupam | PTI File Photo- India TV Hindi
Sanjay Nirupam | PTI File Photo

मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के साथ-साथ बीएमसी चुनावों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को आए रुझानों के बाद पार्टी के मुंबई यूनिट के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कुछ कांग्रेसी नेताओं को ही निशाने पर लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर डाली।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संजय निरुपम ने पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। निरुपम ने कांग्रेसी नेता गुरुदास कामत का नाम लिए बिना उन पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ नेता खुद को पार्टी से बड़ा समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने अगर इस पर कार्रवाई नहीं की तो इससे पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। वहीं, कांग्रेस के बड़े नेता नारायण राणे ने हार के लिए संजय निरुपम को जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि मुंबई निगम चुनाव में कांग्रेस ने 2012 में 52 सीटें जीतीं थीं, जबकि इस बार रुझान मिलने तक वह 22 सीटों पर आगे चल रही थी। इन चुनावों में कांग्रेस अपनी आधई से ज्यादा सीटें गंवाती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में 10 जगहों पर निगम चुनाव हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कहीं पर भी पहले नंबर पर नहीं है। पूरे महाराष्ट्र में पार्टी की हालत खस्ता नजर आ रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement