Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

अब लातूर में खिला कमल, आजादी के बाद पहली बार हारी कांग्रेस

लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहे मराठवाड़ा के लातूर निकाय चुनावों में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। यहां वोटरों ने बीजेपी को फर्श से उठाकर अर्श पर बिठाया है। अभी तक इस सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा करता था

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: April 22, 2017 11:05 IST
BJP Wins- India TV Hindi
BJP Wins

नई दिल्ली: लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहे मराठवाड़ा के लातूर निकाय चुनावों में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। यहां वोटरों ने बीजेपी को फर्श से उठाकर अर्श पर बिठाया है। अभी तक इस सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा करता था और आजादी से लेकर अब तक यहां कांग्रेस ही जीतती थी। खास बात यह है कि पिछले 2012 के चुनावों मे एक भी सीटें न जीतने वाली भाजपा को इस बार 36 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस को 33 सीटों पर सिमटकर रह गई है। (अब किराये का घर हो जाएगा अपना, बन जाएंगे मकान मालिक!)

काफी समय से सूखे की मार झेल रहे लातूर में इस बार सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने भी जमकर प्रचार किया था। लातूर कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था और प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख का यहां दबदबा हुआ करता था। 70 सदस्यों वाली महानगरपालिका के चुनाव बीते बुधवार को संपन्न हुए थे और 60 फीसदी वोटरों ने वोट का प्रयोग किया था।

सूखे की मार झेल रहे इस निकाय चुनाव में महाराष्ट्र के सीएम का वो वादा काम आया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लातूर की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत दिलाई तो वो इस क्षेत्र को सूखा-मुक्त बना देंगे। देवेंद्र फडणवीस का ये वादा काम आया और इस निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

इससे पहले अमरावती और पुणे के निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। कहा जा रहा है कि चुनावों में जीत के हीरो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। वहीं मुंबई में भी पार्टी ने बीएमसी चुनावों में शिवसेना को कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद अलग हुए दोनों दल फिर एक साथ आ गए।

ये भी पढ़ें: नाता प्रथा जिसमें युवती को लिवइन रिलेशनशिप में रहने को किया जाता है मजबूर

ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement