Friday, April 26, 2024
Advertisement

BJP की जीत से मोदी की नीतियों में लोगों का विश्वास स्पष्ट हुआ: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में लोगों का विश्वास स्पष्ट हुआ है।

Bhasha Bhasha
Updated on: April 13, 2017 21:11 IST
amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में लोगों का विश्वास स्पष्ट हुआ है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अमित शाह ने विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने राज्य में एक सीट पर हुए उपचुनाव में उसे मुख्य विपक्षी दल बनाया। भाजपा को बंगाल में उपचुनाव में वामदलों और कांग्रेस से अधिक वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही। यह सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीती।

भाजपा अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को जीत पर बधाई दी।

भाजपा ने उपचुनाव में दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement